बदायूं: उझानी के झब्बू नगला गांव में गाली-गलौच को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 5 लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Nov 29, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के झब्बू नगला गांव में गाली - गलौच को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी - डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के 75 वर्षीय फूलचंद्र पुत्र टीकाराम,12 वर्षीय राजवीर पुत्र झम्मन,50 वर्षीय रेश्मवती पत्नी राम बहादुर घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय सत्यदेव पुत्र कुंवरसेन व 35 वर्षीय मीना पत्नी बालिस्टर घायल हो गए।