हज़ारीबाग: हजारीबाग झील के सौंदर्यीकरण को मिलेगी रफ़्तार, डीसी ने दिए सख्त निर्देश
उपायुक्त हेमन्त सती और नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता ने नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। हजारीबाग झील में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पाथ-वे, गांधी प्रतिमा सौंदर्यीकरण और वेंडर मार्केट कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।