कामां: कामां पुलिस ने 315 बोर के अवैध कट्टे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 315 बोर के एक अवैध कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विकास पुत्र देवेंद्र, निवासी सबलाना, थाना कामां को कामां-छिछरवाड़ी रोड पर कार्रवाई के दौरान दबोचा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसंधान जा रही है।