लालगंज: बरडीहा मोड़ के पास आर्टिका कार और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई । जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसा आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरडीहा मोड़ के पास उस समय हुआ, जब एक आर्टिका कार और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए ।