बक्सर: गंगा का जलस्तर जिले में 15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुरू हुई वृद्धि गंगा तटीय लोगों की बढ़ी चिंता, अलर्ट जारी
Buxar, Buxar | Sep 14, 2024 गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है. जिससे बाढ़ की संभावना बढ़ गई है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार की दोहपर से गंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर प्रति घंटा के हिसाब से वृद्धि हो रही है. गंगा के पानी में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासनिक अलर्ट जारी कर दिया गया है.