गुरूर: बालोद के गुरूर में कोटवारों का नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन
Gurur, Balod | Jul 4, 2026 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरूर विकासखंड में कोटवारों ने नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कोटवार संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने 10 साल सेवा वाले अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश दिया है, बावजूद इसके गुरूर के कोटवार वंचित हैं।