विद्युत वितरण उपखंड, बिनावर (बदायूँ)
बिनावर बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: कुमारगांव उप केंद्र क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई बिजली चोरी, 15 डिफाल्टरों और चोरों पर दर्ज होगी FIR
बदायूँ।
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने, राजस्व को हो रहे नुकसान को रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए आज बिनावर सब-डिवीजन के अंतर्गत कुमारगांव विद्युत उप केंद्र क्षेत्र में एक व्यापक विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस सघन चेकिंग अभियान में बिजली विभाग ने कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे और पूर्व में बड़े बकाये पर काटे गए कनेक्शनों को दोबारा अवैध रूप से जोड़कर चलाते हुए पाए गए 15 उपभोक्ताओं को रंगे हाथों पकड़ा। इन सभी 15 डिफाल्टरों और बिजली चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के तहत FIR दर्ज कराई जा रही है।
यह सफल कार्रवाई उपखंड अधिकारी (SDO) अमित कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई। चेकिंग टीम में अवर अभियंता (JE) मियां कुरैशी, पंकज कुमार (TG-2), संविदा कर्मचारी जापान स
Budaun, Budaun | Sep 9, 2026