इटावा: दतावली नहर पुल पर कार और बाइक की टक्कर में जीजा-साले घायल, जिला अस्पताल में कराया गया इलाज
Etawah, Etawah | Mar 26, 2024 फ्रेंड्स कालोनी इलाके के दतावली नहर पुल पर कार और बाइक की टक्कर से जीजा-साले घायल हो गए। अड्डा निहाल के रहने वाले अजय अपने साले अवनीश के साथ अड्डा निहाल से उदयपुरा जा रहे थे, तभी दतावली नहर पुल पर सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई। हादसे में घायल जीजा-साले का जिला अस्पताल इमरजेंसी में इलाज कराया गया।