इटावा: बेसौली घाट गांव में होली खेलते समय 4 बच्चे समेत 5 लोग करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 25, 2024 इकदिल इलाके के बेसौली घाट में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे छत पर होली खेलते समय करंट लगने से 1 महिला 4 बच्चे झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत देखते हुए सभी घायलो को डॉक्टर ने सैफई पीजीआई रैफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।