इटावा: जसवंतनगर इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 1 अभियुक्त के पैर में लगी गोली, तमंचा कारतूस बरामद
Etawah, Etawah | Mar 26, 2024 जसवंतनगर पुलिस ने मुठभेड़ में 3 अंतराज्यीय गौतस्करों को तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। जसवंतनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान फौजी होटल के पास बीहड़ जंगल से मुठभेड़ में 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।एसएसपी संजय कुमार ने कहा कि बदमाशों से 26 गौवंश बैल,2 तमंचा,3 जिंदा कारतूस, चाकू,कंटेनर,ऑटो,मोबाइल बरामद हुआ है।