इटावा: इकदिल इलाके के वैशोलीघाट गांव में होली खेलते समय हाईटेंशन बिजली तारों की चपेट में आकर एक महिला समेत चार बच्चे झुलसे
Etawah, Etawah | Mar 25, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के वेशोलीघाट में रिंकेश के पुत्रियां प्रिया, रिंकी, रीना अपने बुआ की बेटी स्वेता पुत्री लाल सिंह के साथ छत पर होली खेल रहीं थी, तभी घर के बगल से गुजरी हाई टेंशन बिजली के तारों की चपेट में चारों बच्चे आकर झुलस गए। चीख पुकार सुनकर दादी गंगाश्री बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। सभी को अस्पताल लाया गया। पांचों की हालत गंभीर है।