इटावा: मुन्नी अड्डा में घर पर विद्युत पोल गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ घर, बाल-बाल बचे लोग
Etawah, Etawah | Mar 25, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुन्नी अड्डा में सोमवार को छोटे लाल कुशवाह के घर पर अचानक विद्युत पोल गिर गया। जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया पर हादसे में स्थानीय लोग बाल-बाल बच गये। सूचना मिलने के आधे घण्टे बाद पहुँची विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत आपूर्ति कटवाते हुए, अस्थायी समाधान किया। इससे क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हुए।