आरा: मंत्री अशोक चौधरी ने भरत तिवारी के एनकाउंटर वाली जगह पर जाकर भरत के पिस्टल को बताया नकली
Arrah, Bhojpur | Jul 5, 2026 भरत तिवारी के एनकाउंटर का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक नेता और मंत्री भरत तिवारी के परिजनों से मिल रहे हैं और खुद के सरकार पर ही सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। आज बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी पहुंचे जिन्होंने कहा कि भारत तिवारी का पिस्टल हो सकता है कि नकली भी होगा। पुलिस वाले जानबूझकर किसी बात का बदला लिए होंगे।