रामपुर बघेलान: कगर गढ़ी में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए एसडीएम बीके मिश्रा
रामपुर बाघेलान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित कगर गढ़ी में ग्राम पंचायत दिनापुर के सरपंच दीपक सिंह (तन्ने) द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर रामपुर बाघेलान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बीके मिश्रा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा व्यास श्री जितेन्द्र महाराज लाला जी से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके श्रीमुख से भागवत कथा का श्रवण किया।