धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में रविवार को धमदाहा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह धमदाहा विधायक लेसी सिंह ने फीता काटकर किया।