कोरांव: अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ कोरांव को सौंपा
कोरांव विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी कोरांव को सौंपा है। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले सौंपे गए इस ज्ञापन में समय पर पंचायत चुनाव कराने की मांग की गई है। प्रधान संघ के अध्यक्ष रामानुज यादव ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया।