निवाई: झिलाय के गांव गोपालपुरा में यादव द्वारा मंदिर में बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
Niwai, Tonk | Jul 6, 2025 क्षेत्र के झिलाय पंचायत के गांव गोपालपुरा मैं यादव समाज के तत्वाधान में नवनिर्मित मंदिर में बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। दोपहर करीब 3:30 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में तिजारा विधायक योगी बाबा बालक नाथ, निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा व यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव ने समापन समारोह में भाग लिया।