आगरा ब्रेकिंग। फतेहाबाद क्षेत्र के सुखलाल पुरा गांव से सिस्टम और ग्रामीण सुविधाओं पर सवाल खड़े करती तस्वीर सामने आई है। बहू की डिलीवरी के बाद उसे घर पहुंचाने के लिए पति और सास को मजबूरी में प्रसूता को चारपाई पर लेकर नदी तक पहुंचना पड़ा।
बताया जा रहा है कि गांव तक उचित सड़क और रास्ता नहीं होने के कारण परिवार ने चारपाई को ट्यूब के सहारे उटंगन नदी पार कराई। वीडियो में प्रसूता और नवजात को घर पहुंचाने के लिए परिवार के लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करते देखा जा सकता है।
ग्रामीणों के लिए सड़क और सुरक्षित आवागमन की सुविधा का अभाव किस तरह परेशानी का कारण बन रहा है, यह तस्वीर उसका उदाहरण है। प्रसूता और नवजात को नदी पार कराने का यह वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सवाल यह है कि जब सड़क और रास्ता नहीं है, तो जिम्मेदार विभागों की नजर इस समस्या पर कब पड़ेगी?
रिपोर्टिंग एंगल:
नेता वोट मांगने पहुंचते हैं, विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों को आज भी नदी और ट्यूब के सहारे रास्ता पार करना पड़ रहा है।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #Fatehabad #SukhlalPura #UttanganRiver
Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026