ग्यारसपुर: तुलाई केंद्र बढ़ाने की मांग, किसान संघ ने दिया ज्ञापन
भारतीय किसान संघ ग्यारसपुर ने गुरुवार दोपहर 1 बजे किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें गेहूं, चना और मसूर की तुलाई के लिए विभिन्न सहकारी समितियों में अतिरिक्त तुलाई कांटे बढ़ाने की मांग की गई है। किसानों का कहना है कि कम तुलाई व्यवस्था के कारण लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे परेशानी बढ़ रही है।