अनूपपुर: भालूमाड़ा थाना की नई टीआई बनीं राधिका भगत, महिला सुरक्षा व अवैध कारोबार पर रहेगा फोकस
भालूमाड़ा थाना में गुरुवार को राधिका भगत ने थाना प्रभारी (टीआई) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। पत्रकारों से चर्चा में टीआई राधिका भगत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आमजन को त्वरित न्याय दिलाना है।