मोठ: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीएससी मोठ में वृक्षारोपण, राज्य महिला आयोग सदस्य ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदर्भ
Moth, Jhansi | Jul 13, 2026 "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान के तहत झांसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी, बीएमओ डॉ. एम.पी. सिंह राजपूत, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।