हाथरस: गांव हतिसा में घर में खेलते समय गर्म दूध से झुलसकर डेढ़ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल, डॉक्टर ने किया आगरा रेफर
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतिसा में बीती रात घर में खेलते समय गर्म दूध से झुलसकर एक डेढ़ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आज बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में बच्चे को आगरा के लिए रेफर कर दिया है।