ब्यौहारी: ब्यौहारी के अखेटपुर में जंगली हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों का 6 दिनों से जारी है धरना प्रदर्शन
जंगली हाथियों से परेशान ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया था अब छठवें दिन भी यह विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इन हाथियों का रेस्क्यू कर इन्हें जंगल की ओर खदेड़ा जाए,जिससे लोग चैन की जिंदगी गुजार सके,हाथियों ने गांव में काफी नुकसान किया है, खेतों में लगी फसल और घरों में तोड़ फोड़ कर जंगली हाथियों ने ग्रामीणों परेशान है।