गंजबासौदा पठारपुरा मे सिद्ध क्षेत्र भाटन माता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा मे शनिवार को डॉ. अमृता करुणेश्वरी ने भगवान कृष्ण की 'गोवर्धन पूजा' का जीवंत वर्णन किया। श्रद्धालुओं के जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने भक्ति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा। डॉ. करुणेश्वरी ने नशा मुक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि शरीर ईश्वर का मंदिर है, इसे व्यसनों से अपवित्र न