रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी के वार्ड नंबर 8 व 9 का पालिका अध्यक्ष ने दौरा किया, लोगों की समस्या सुनी और बिजली के पोल हटवाए
रामगंजमंडी में नगर पालिका अध्यक्ष अखलेश मेड़तवाल रविवार शाम करीब 5:30 बजे वार्ड नंबर 8 व 9 का दौरा किया। इस दौरान अध्यक्ष ने वार्ड वासियों की समस्याओं को सुना और समाधान करने का आस्वाशन दिया। सुनवाई के दौरान वार्ड वासियों ने सड़क के बीच लगे बिजली के पोल की समस्या बताते हुए कहा कि सीसी सड़क निर्माण के दौरान बिजली के पोल सड़क के बीच ही लगे हुए छोड़ दिए गए।