रामगंजमण्डी: सुकेत में सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर पालिका सभागार में भाजपा की बैठक का हुआ आयोजन
रामगंजमंडी के सुकेत में भारतीय जनता पार्टी के सुकेत मंडल व महीला मोर्चा की एक बैठक का शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पालिका सभागार में आयोजन किया गया। बैठक मे सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर विचार विमर्श किया गया। उपप्रधान सुनील गौतम ने बताया कि 29 मई गुरुवार को तिरंगा यात्रा कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में निकाली जाएगी।