रामगंजमण्डी: ढाबादेह में तेज़ आंधी के दौरान पेड़ ट्रेलर पर गिरा, चालक ने कूदकर बचाईं जान
रामगंजमंडी में मोड़क क्षेत्र के ढाबादेह में रविवार शाम करीब 4:30 बजे आईं तेज़ रफ़्तार आंधी ने जमकर कहकर बरपाया। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास खड़ा ट्रेलर आंधी से गिरे पेड़ का शिकार हों गया। ट्रेलर चालक ने कुदकर अपनी जान बचाई, पेड़ गिरने से ढाबादेह सुकेत मार्ग भी बन्द हों गया। जिसके बाद पेड़ को काटकर हटाया गया। आंधी से बिजली के दो पोल भी गिरें गए।