रामगंजमण्डी: कुदायला में आयोजित रात्रि चौपाल में आए 14 परिवाद, 8 परिवादों का मौके पर हुआ निस्तारण
रामगंजमंडी के कुदायला में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल पंचायत परिसर में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे शुरू हुई जो रात 10 बजे तक चली। इस दौरान 14 परिवाद प्राप्त हुए। जिसमे आठ परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी नीता वसीटा, तहसीलदार नेहा वर्मा सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।