रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में ₹1 करोड़ से अधिक की लागत से बिछाई जा रही 3805 फीट लंबी पानी की पाइपलाइन, पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
रामगंजमंडी नगर पालिका क्षेत्र में पानी की समस्या की समस्या के समाधान के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के प्रयासों से क्षेत्र में 1 करोड़ 23 लाख 46 हजार 354 रुपए की लागत से नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके चलते शनिवार शाम करीब 5 बजे नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया।