कुशलगढ़: पदभार संभालते ही हितेश पडियार ने सीवरेज से विसर्जन स्थल तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेश पडियार एक्शन मोड में नजर आए। पदभार ग्रहण के कुछ ही देर बाद उन्होंने सीवरेज व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी ली और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। इस दौरान नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नरेश गादिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखा जी जोशी और पूर्व उपाध्यक्ष लीला जी पडियार मौजूद रहे।