सफीपुर: उन्नाव में 200 साल पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Safipur, Unnao | Sep 26, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के पारा सैफपुर गांव में एक ठाकुरद्वारा से करीब 200 साल पुरानी तीन मूर्तियां चोरी हो गईं। इनमें राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल की मूर्तियां शामिल हैं। घटना गुरुवार रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।