शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर परिसर के बाहर एक परिवार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया, पुलिस ने रोका
शाजापुर जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर के बाहर एक परिवार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। मंगलवार को दोपहर 2: बजे भैरूपुरा निवासी एक परिवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, पत्नी ने अपने पति और बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी और कर्मचारियों द्वारा उन्हें आग लगने से रोका गया।