मानिकपुर: मानिकपुर के गोविंद नगर में राजमिस्त्री को सर्प ने डसा, हालत बिगड़ी, सीएचसी में हुआ भर्ती
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर वार्ड में बुधवार दोपहर सैप्टिक टैंक की शटरिंग खोल रहे राजमिस्त्री गणेश को बालू में छिपे जहरीले सर्प ने हाथ में बुधवार दोपहर 2 बजे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों और मकान मालिक ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसका इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है।