जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्मी को देखते हुए उन्होंने कूलर व एसी की व्यवस्थाएं देखीं और इलेक्ट्रिक विंग को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने ऑपरेशन थिएटर व गायनिक वार्ड का दौरा कर मरीजों की सुविधाओं की जानकारी ली।