खलीलाबाद: संतकबीरनगर में अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए सख्त निर्देश, 30 पुलिसकर्मियों को 'कॉप ऑफ द मंथ' से किया गया सम्मानित
संतकबीरनगर में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी मौजूद रहे।सम्मेलन की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधा