कोरांव: सेमरिहा में 15 दिन से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने अंधेरे और पेयजल की किल्लत के शीघ्र समाधान की मांग की
कोरांव विकासखंड के सेमरिहा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा है। इसके कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और उन्हें पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। गांव के आलोक सिंह, रिंकू सिंह और संजीव कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लोग अंधेरे मे है।