श्रीनगर: श्रीनगर अस्पताल के नीक्कू वार्ड में 25 सप्ताह के नवजात का सफल इलाज, मिली नई उम्मीद
राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल श्रीनगर में नीक्कू वार्ड ने 25 से 30 सप्ताह के समय से पहले जन्मे नवजातों का सफल उपचार किया है। रुद्रप्रयाग की अल्पना नौटियाल के 700 ग्राम वजन के बच्चे को दो महीने के इलाज के बाद छुट्टी मिली। चिकित्सकों ने बच्चे को 'नीक्कू ग्रेजुएट' की उपाधि दी।