बांसवाड़ा: कलिंजरा में 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य समापन
बांसवाड़ा के कलिंजरा कस्बे में आठ दिन चले श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। 1024 अर्घों की आराधना, अभिषेक, हवन और महाप्रसादी के बीच आदिनाथ मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा बाहुबली परिसर तक पहुंची। आर्यिका सिद्ध श्री ने धर्म, संयम और त्याग का संदेश दिया और विधान का विधिवत समापन किया।