बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र में क्लीनिक पर पथराव, दोषियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी हमला
Barh, Patna | Mar 28, 2026 बाढ़ के पंचशील नगर में स्थित न्यू लाइफ चाइल्ड केयर सेंटर पर बीती देर रात कुछ नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने पथराव किया तथा मरीज के परिजनों के साथ भी मार पीट एवं गाली गलौज की घटना को अंजाम दिया। जब डायल 112 की पुलिस पहुंची तो उनलोगों ने पुलिस गाड़ी पर भी ईंट से हमला बोल दिया। इस मामले में सुबह लगभग 10 बजे थाने में मामला दर्ज कराए जाने की बात कही जा रही है।