बीकानेर: नयाशहर थाना पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, 3 बाइक की की गई ज़ब्ती
आईजी ओमप्रकाश द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुवे बाइक चोर बाबूलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से तीन चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसकी जानकारी बुधवार रात 7:00 बजे दी।