बीकानेर: राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ हस्तशिल्प मेला और उद्यमिता कौशल विकास प्रदर्शनी
बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय,रोटरी क्लब,रोटरी मिडटाउन के संयुक्त तत्वाधान में हस्तशिल्प मेला एवं उद्यमिता कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन महारानी कॉलेज में किया गया। जिसका शुभारंभ बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धिकुमारी और बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने किया।