बीकानेर: जामसर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला खारा निवासी ने कराया दर्ज
जामसर थाना क्षेत्र के खारा गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर जामसर थाना अधिकारी रवि कुमार ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली।परिजन लड़की को बेहोशी की हालत में पीबीएम ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान है।