बीकानेर: सुजान्देसर स्थित कालीमाता मंदिर के पास खेत में युवक ने पेड़ पर लगाया फांसी का फंदा
शहर की गंगा शहर थाना इलाके में एक युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिली है कि सुजान देसर स्थित काली माता के मंदिर के पास खेत में एक युवक पेड़ के फंदे पर लटक गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया। युवक की पहचान हनुमान रामावत के रूप में हुई है।