उचेहरा: परसमनिया महराजपुर रोड पर उचेहरा पुलिस ने जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 14 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.29 लाख जब्त।
27 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने ग्राम परसमनिया महराजपुर रोड स्थित एक जुआ फड़ पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। सूचना थी कि कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर जुआ का फड़ पकड़ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही को उचेहरा पूलिस ने दिया अंजाम।