दमोह: दमोह में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 5 बस चालकों पर न्यायालय ने लगाया ₹50,000 का जुर्माना
Damoh, Damoh | May 12, 2026 दमोह में यातायात निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को द्वारा यातायात स्टाफ और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पिछले दिनों शहर के किल्लाई नाका चौराहा पर यात्री बसों के दस्तावेजों की सघन चैकिंग की गई चैकिंग के दौरान ड्रिंक एण्ड ड्राईव करने वाले 05 यात्री बसों को जप्त कर थाना परिसर में खडा किया गया था जिनके प्रकरण न्यायालय के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किये गये