शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 15 कोदरी में अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सनसनी फैलने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।