नोखा पुलिस की कार्रवाई,
1.245 किलो गांजा बरामद
बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि रीको क्षेत्र स्थित बेद वेयर हाउस में छापेमारी के दौरान बिहार के भागलपुर निवासी 26 वर्षीय रुदल मंडल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर कुशलाराम सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।