गांगड़तलाई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण का केंद्र है, शेरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवलहरी ने कहा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन शेरगढ़ में किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिवलहरी ने कहा कि संघ का ध्येय सज्जन शक्ति से युक्त, संगठित, आत्मनिर्भर एवं राष्ट्रहित में समर्पित समाज का निर्माण करना है।