बीकानेर: RAC जवान के लापता होने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार
बीकानेर में RAC जवान बाबूलाल के लापता होने के मामले को लेकर परिजनों का आक्रोश सामने आया है। गुरुवार को परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर लापता जवान की शीघ्र बरामदगी की मांग की। परिजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। उनका आरोप है कि बाबूलाल पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान लापता हो