राऊ: शिलांग से इंदौर का नवदंपति लापता, तलाश में जुटी पुलिस, बारिश से सर्च ऑपरेशन में खलल
Rau, Indore | May 29, 2025 इंदौर के कैट रोड क्षेत्र में रहने वाले नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के शिलांग से लापता हो गए है।जिसमें दोनों की शादी 10 मई को हुई थी। शादी के बाद 20 मई को दोनों कामाख्या देवी के दर्शन के लिए असम गए थे, और वहां से 23 मई को शिलांग के लिए रवाना हुए थे। लेकिन इसके बाद से दोनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया है। जिनकी तलाश लगातार की जा रही है।